सड़क की मांग पर अनशन कर रहे नवनीत तोमर गिरफ्तार, मेडिकल के बाद भेजे गए जेल
मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के जोहा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे नवनीत सिंह तोमर को शुक्रवार शाम पुलिस ने धरना स्थल से हटाया। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसडीओपी रवि प्रताप भदौरिया के अनुसार रास्ते में नवनीत और उनके साथियों ने वाहन से कूदने और हंगामा करने का प्रयास किया। हाईवे जाम की आशंका को देखते हुए मेडिकल कराने के बाद धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें अंबाह जेल भेज दिया गया।
#मुरैना #morena #जेल