सिहोरा: सिहोरा में बांके बिहारी की जयकार से गूंजी जन्माष्टमी की शोभायात्रा, अखाड़े के करतब और अहीर नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को सिहोरा में भगवान श्री कृष्ण की सजीव झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान बांके बिहारी की जय और जय श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा शोभा यात्रा में अहीर नृत्य की प्रस्तुति और अखाड़ों के हैरत इंगेज करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। करतब देखकर लोग काफी और साहित्य नजर आए।