जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने 4 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
दिगौड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को ग्राम सैराई से गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है। दिगौड़ा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामले में आरोपी पिछले 4 महीनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आज कार्रवाई कर आरोपी को ग्राम सैराई से गिरफ्तार किया है।