जतारा: ठिठुरती ठंड में पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को दिगौड़ा पुलिस ने दिया कंबल, डायल-100 से पहुंचाया घर
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर मानवीय सहायता की जा रही है। दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि इसी क्रम में थाना दिगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत नजदीकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग असहाय महिला अपने घर जाने हेतु सड़क पर पैदल जा रही थी एवं राहगीरों से कोई मदद नहीं मिल रही थी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को कंबल देकर उनको सकुशल घर तक पहुंचाया गया।