जतारा: दिगौड़ा के मैरिज गार्डन में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोग हुए शामिल
दिगौड़ा नगर के संज्ञा मैरिज गार्डन में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल दास जी महाराज का सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एलईडी टीवी के माध्यम से एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। संत जी के अमृत प्रवचनों को सुनने के लिए दिगौड़ा सहित आसपास के ग्रामों के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।