आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मधेपुरा एसपी के दिशा निर्देश पर लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर खुरहान से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। शरीर में शराब की मात्रा पाए जाने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।