आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने बीसपट्टी पंचायत से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत के कवैया टोला वार्ड नंबर 2 निवासी मुक्ति शर्मा और गौतम शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर कार्रवाई की गई।