आलमनगर: मधेपुरा विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत सभी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 18 जून तक विस्तारित कर दी गई है। यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा सहित अन्य ने विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा उठाए गए इस कदम की प्रशंसा की है और इस छात्र हित में बड़ा कदम बताया है।