आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को लगा जनता दरबार, अंचलाधिकारी ने जमीन के 5 मामलों की सुनवाई की
विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार की उपस्थिति में अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने पूरे अंचल क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले कुल पांच मामलों की सुनवाई की। इस दौरान दोनों ही पक्षों के साक्ष्य और कागजात के आधार पर कुल तीन मामलों का निष्पादन कर दिया, शेष दो मामले लंबित रह गए जिन्हें अगले जनता दरबार की तारीख दी गई है।