आलमनगर: लश्करी पंचायत के बराटेनी गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के अनुयायियों के द्वारा किया गया था। इस दौरान स्वामी सत्यनारायण ब्रह्मचारी बाबा के अमृतवाणी को श्रवण कर श्रद्धालु भावुक हो गए। मौके पर दूर दराज से पधारे हुए कई संत महात्माओं ने अपने जीवन काल में ईश्वर भक्ति को महत्वपूर्ण स्थान देने को कहा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।