Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की खबर सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं। डीएम के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया। वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन के परिचालन को रोक रहे थे। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इसके बाद जान-माल की सुरक्षा और रेलवे संचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन परिसर से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। #crimenews #students #StudentsProtest #railway #PatliputraStation #patna #protest #students #SBLive #sblivebihar #bihar

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

MORE NEWS

बेगूसराय:- 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष द्वारा बरौनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

बेगूसराय:- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष द्वारा बरौनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

साइकिल पे संडे के 609 वें रविवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय असुरारी में रंग-उमंग कार्यशाला के बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया।
बीहट संवाददाता मुकेश कुमार
 लगभग 98 बच्चों की उपस्थित में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों के द्वारा पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौधे भेंट करते हुए बीडीओ ने कहा की साइकिल पे संडे अपने समय का एक ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। यह प्रयास महज एक रविवार का नहीं बल्कि सैकड़ो रविवारों की एक श्रृंखला है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लिए एक मॉडल अभियान बनकर साबित हो रहा है और आज बिहार में भी साइकिल ऑन संडे की शुरुआत की गई। साइकिल पे संडे टीम का स्वागत करते हुए आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सचिव गणेश कुमार ने कहा कि अभियान की ताकत आप सब हैं। आप सबके प्रयास अभियान आगे बढ़ेगा और धरती हरीभरी होगी। अभियान के अंशु कुमार  और सुजीत कुमार ने बच्चों को बताया कि प्रकृति नहीं हमें खुद को बचाना होगा। मौके पर अभियान के संयोजक ने बताया कि रंग उमंग कार्यशाला का समापन 17 जून को होगा जिसमें सभी  प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अपने समय का प्रयास है जो हम मानव जाति को बचाने के लिए कर रहे हैं। मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, नरेश कुमार, अमर ज्योति, रवि वर्मा, जितेंद्र कुमार, शुभम कुमार, कुणाल कुमार, राजू, अजीत, अंकित, मनीष, लक्ष्य, निखिल, कविता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। #SBLive #sblivebihar #HindiNews

साइकिल पे संडे के 609 वें रविवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय असुरारी में रंग-उमंग कार्यशाला के बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया। बीहट संवाददाता मुकेश कुमार लगभग 98 बच्चों की उपस्थित में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों के द्वारा पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौधे भेंट करते हुए बीडीओ ने कहा की साइकिल पे संडे अपने समय का एक ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। यह प्रयास महज एक रविवार का नहीं बल्कि सैकड़ो रविवारों की एक श्रृंखला है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लिए एक मॉडल अभियान बनकर साबित हो रहा है और आज बिहार में भी साइकिल ऑन संडे की शुरुआत की गई। साइकिल पे संडे टीम का स्वागत करते हुए आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सचिव गणेश कुमार ने कहा कि अभियान की ताकत आप सब हैं। आप सबके प्रयास अभियान आगे बढ़ेगा और धरती हरीभरी होगी। अभियान के अंशु कुमार और सुजीत कुमार ने बच्चों को बताया कि प्रकृति नहीं हमें खुद को बचाना होगा। मौके पर अभियान के संयोजक ने बताया कि रंग उमंग कार्यशाला का समापन 17 जून को होगा जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अपने समय का प्रयास है जो हम मानव जाति को बचाने के लिए कर रहे हैं। मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, नरेश कुमार, अमर ज्योति, रवि वर्मा, जितेंद्र कुमार, शुभम कुमार, कुणाल कुमार, राजू, अजीत, अंकित, मनीष, लक्ष्य, निखिल, कविता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। #SBLive #sblivebihar #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं...

चेहरे पर मास्क और पीठ पर बैग...हाथों में खतरनाक मिर्ची स्प्रे। पटना में दो लड़कियां पहुंची दुकान लुटने और फिर जुट गए आस- पास के लोग।
CCTV में कैद

लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं... चेहरे पर मास्क और पीठ पर बैग...हाथों में खतरनाक मिर्ची स्प्रे। पटना में दो लड़कियां पहुंची दुकान लुटने और फिर जुट गए आस- पास के लोग। CCTV में कैद

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा एच.यू.आर.एल कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहाँ 25 रक्तवीर ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर को रक्तदान करने के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा सप्रेम भेंट किया गया।
बेगूसराय संवाददाता मुकेश कुमार
एच.यू.आर.एल के प्रबंधक मनीष ने कहा कि रक्तदान करने के बाद बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए।
अमृत वत्स ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता है,इसलिए हर स्वथ्य व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।सुमित कुमार ने कहा कि रक्त की जरूरत बहुत सारे केसेस में होती है,घर-परिवार में रक्त की जरूरत पड़ने पर स्वयं रक्तदान करें और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।अभिजीत रंजन सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति सतत जागरूकता लाना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है और अभी तक जयमंगला वाहिनी परिवार 5175 रक्तदान का माध्यम बन चुकी हैं।अध्यक्ष महेश वत्स ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि रक्तदान हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रक्त केंद्र में ही करें।

इस मौके पर अभिजीत रंजन सिंह,महेश वत्स,अमृत वत्स,सुमित कुमार,ब्लड बैंक कर्मी पूजा कुमारी,अशोक कुमार,राजेश,आरती,अजय मौजूद थे।

जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा एच.यू.आर.एल कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहाँ 25 रक्तवीर ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर को रक्तदान करने के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा सप्रेम भेंट किया गया। बेगूसराय संवाददाता मुकेश कुमार एच.यू.आर.एल के प्रबंधक मनीष ने कहा कि रक्तदान करने के बाद बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। अमृत वत्स ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता है,इसलिए हर स्वथ्य व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।सुमित कुमार ने कहा कि रक्त की जरूरत बहुत सारे केसेस में होती है,घर-परिवार में रक्त की जरूरत पड़ने पर स्वयं रक्तदान करें और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।अभिजीत रंजन सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति सतत जागरूकता लाना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है और अभी तक जयमंगला वाहिनी परिवार 5175 रक्तदान का माध्यम बन चुकी हैं।अध्यक्ष महेश वत्स ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि रक्तदान हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रक्त केंद्र में ही करें। इस मौके पर अभिजीत रंजन सिंह,महेश वत्स,अमृत वत्स,सुमित कुमार,ब्लड बैंक कर्मी पूजा कुमारी,अशोक कुमार,राजेश,आरती,अजय मौजूद थे।

Dandari, Begusarai | Jun 13, 2026