फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद वार्ड -12 विश्वकर्मा टोला के निकट स्थित आम गाछी से पुलिस ने रविवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद किया है।
मुकेश कुमार बरौनी संवाददाता
मृतक के गले पर रस्सी के फंदे का निशान भी पाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद वार्ड -15 निवासी अनिल मिश्रा के लगभग 25 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है। युवक का शव उसके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर आम गाछी में मिलने से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों की नजर गाछी में पड़े युवक पर पड़ते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई। साथ ही फॉरेनसिंक टीम द्वारा भी घटनास्थल की सघन जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। इस सम्बन्ध में डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक ई रिक्शा चलाता था। मृतक के पास से उसका मोबाइल भी बरामद नहीं हो सका है। मृतक की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर पुलिस सभी एंगल से छानबीन कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी इसका खुलासा करने में मदद मिलेगी।
#BreakingNews #CrimeNews #crimenewstoday #breakingnewstoday