उमगा पहाड़ स्थित लाखों श्रद्धालुओं की आस्था केंद्र सूर्य मंदिर पर उगी घास, संरक्षण के अभाव में बदहाल धरोहर,RJD नेता बोले- सरकार विफल
औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उमगा पहाड़ स्थित सूर्य मंदिर के शिखर पर घास जम गई है। इसे लेकर राजद नेता राजू सिद्धि यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए इसे सरकार की विफलता करार दिया है।
उन्होंने कहा कि उमगा पहाड़ आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां सूर्य मंदिर,उमंगेश्वरी शक्तिपीठ, गौरीशंकर बाबा के मंदिर समेत 52 मंदिरों का श्रृंखला है जहां छठ महापर्व, माघी श्रीपंचमी के तीन दिवसीय मेले और महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। एक जनवरी को नववर्ष पर पिकनिक मनाने लाखों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं और पूरे सावन माह यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की उपेक्षा और सूर्य मंदिर के ऊपर घास जमना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने अविलंब साफ-सफाई और जीर्णोद्धार की मांग की है।
#UmgaSuryaMandir #AurangabadNews #BiharNews