औरंगाबाद में कांग्रेस का महामंथन, 20 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र
बूथ से मजबूत होगी कांग्रेस, औरंगाबाद में प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शुरू
औरंगाबाद। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर औरंगाबाद के अंबा स्थित राजलक्ष्मी रिजॉर्ट में शुरू हुआ।प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। अनुशासन और गांधीवादी विचारधारा को आत्मसात कर ही पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और भविष्य की रणनीति से अवगत कराना है। आने वाले दिनों में यही प्रखंड अध्यक्ष पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाएंगे।
शिविर प्रभारी प्रो. रंजीत मिश्र ने बताया कि यह प्रदेश में आयोजित होने वाला पांचवां प्रशिक्षण शिविर है। दो दिनों तक 7 राजनीतिक सत्र, प्रभात फेरी, गांधी भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले दिन 4 सत्र आयोजित होंगे।मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, पंकज यादव, डॉ. अमन कुमार समेत औरंगाबाद, गया, अरवल सहित 20 जिलों के सैकड़ों प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Madanpur, Aurangabad | Aug 21, 2026