औरंगाबाद के मदनपुर में करंट लगने से किशोरी घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती,चिकित्सकों ने किया इलाज
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमगा पंचायत के श्रीडीह गांव में करंट लगने से एक 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल किशोरी की पहचान मंटू रिकियासन की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (16 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घर में मोबाइल चार्जर लगाते समय वह बिजली के संपर्क में आ गई, जिससे वह झुलस गई।परिजनों ने आनन-फानन में उसे मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जितेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की स्थिति खतरे से बाहर है।
#MadanpurNews #AurangabadNews #BiharNews