उत्तराखंड (बागेश्वर): लगातार भूस्खलन से लखमारा गांव में दहशत का माहौल!
जनपद बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक अंतर्गत लखमारा गांव में पिछले दो दिनों से हो रहे भीषण भूस्खलन ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पहाड़ी से भारी मलबे, विशाल बोल्डरों और पेड़ों के गिरने से लखमारा नाला अवरुद्ध होने की कगार पर है। ग्रामीणों को डर है कि नाले का पानी रुकने से प्राकृतिक झील बन सकती है, जिससे निचले इलाकों में बड़ी तबाही आ सकती है।
बारिश के चलते पहाड़ी में गहरी दरारें आ चुकी हैं और जमीन फटने से किसानों के उपजाऊ खेत मलबे में समा गए हैं। ग्राम प्रधान गीता देवी का कहना है कि अनियोजित सड़क निर्माण से यह संकट और गहराया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत मौके का मुआयना करने और पुख्ता सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
#UttarakhandLandslide #BageshwarNews #LandslideAlert#UttarakhandNews