दिल्ली के भजनपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 की रात गश्त के दौरान गली नंबर-7, बी-ब्लॉक, सुभाष विहार में कांस्टेबल नितीश ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दो भारी प्लास्टिक के कट्टों के साथ देखा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान दोनों कट्टों से 96 क्वार्टर बोतल अवैध शराब और 14 बीयर के कैन बरामद किए गए। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। इस मामले में थाना भजनपुरा में FIR नंबर 360/26, धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
#Bhajanpura #DelhiPolice #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #Bootlegger DelhiCrime CrimeNews PoliceAction DelhiNews NorthEastDelhi SubhashVihar BreakingNews SNNewsDelhi CrimeReport DelhiExciseAct