नंद नगरी में चाकूबाजी का मामला सुलझा, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में चाकूबाजी के मामले में थाना नंद नगरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी अरशद उर्फ चिकना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया था। इलाज के दौरान घायल अभिषेक की 22 अगस्त को मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा 103 BNS भी जोड़ी गई। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश और वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
#DelhiNews #NandNagri #SundarNagri #StabbingCase #CrimeNews DelhiPolice MurderCase Arrested NorthEastDelhi BreakingNews SNNewsDelhi DelhiCrime CrimeNewsDelhi