वायरल वीडियो: घर के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद पूरी वारदात! 🚨
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र के वेस्ट विनोद नगर में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। 21 अगस्त की रात करीब 2 से 2:30 बजे ए-49 के बाहर खड़ी बाइक को दो चोर लॉक तोड़कर लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
खास बात यह है कि दोनों आरोपी बिना हेलमेट और बिना मास्क के नजर आ रहे हैं, जिससे उनके चेहरे CCTV में साफ दिखाई दे रहे हैं। चोरी हुई बाइक का नंबर DL-7SCU-2260 बताया गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। क्या आप इन आरोपियों को पहचानते हैं? जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दें।
#Delhi #EastDelhi #MadhuVihar #WestVinodNagar #BikeChori BikeTheft CCTVFootage ViralVideo DelhiPolice CrimeNews DelhiCrime CCTV ViralNews BreakingNews SNNewsDelhi BikeTheftDelhi CrimeUpdate