सीलमपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद भजन शकील अफजल ने मेट्रो वेस्ट के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने वार्ड में समय पर कूड़ा उठाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पार्षद ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वार्ड की सफाई समय से नहीं हुई और लोगों को गंदगी की समस्या से निजात नहीं मिली, तो वह क्षेत्र की जनता के साथ मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज करेंगी।
उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं और सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि अधिकारियों की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर कितनी तेजी से कार्रवाई की जाती है।
#BhajanShakeelAfzal #MetroWaste #EastDelhi #DelhiNews #SafaiVyavastha GarbageProblem MCD DelhiNews SNNewsDelhi BreakingNews