बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में मरीजों के परिजनों से मारपीट का मामला, यूथ कांग्रेस और NSUI ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीजों के परिजनों के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष भंवर कूकना और श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में अस्पताल अधीक्षक से मिला तथा ज्ञापन सौंपकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपित कर्मचारियों को निलंबित कर निष्