पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग के फाइनल में नारायण क्लब ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया
पीयूष दैया बने "मैन ऑफ़ द सीरीज"
पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच आज धरणीधर मैदान में राइजिंग स्टार्स इलेवन एवं नारायण क्लब के बीच खेला गया, जिसमें नारायण क्लब ने राइजिंग स्टार्स इलेवन को 44 रन से हराकर चमचमाती विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा तथा उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी ने बताया कि, समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत हुई। राइजिंग स्टार्स इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया ।नारायण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए ।नारायण क्लब की ओर से भरत कच्छावा ने 28 बनाए ।राइजिंग स्टार्स इलेवन की ओर से एम एस पंवार ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम 18.2 ओवर में 129 रनो पर सिमट गई। राइजिंग स्टार्स की ओर से ध्रुवंश ओर मोहनीश ने 36-36 रन बनाएं। नारायण क्लब की ओर से दिनेश दैया, प्रेम दैया ओर रमेश दैया ने 3-3 विकेट लिए।
नारायण क्लब के भरत कच्छावा को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लीग में 198 रन बनाने वाले पीयूष दैया को शानदार बल्लेबाजी करने पर "मैन ऑफ़ द सीरीज" चुना गया।
तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि मुरली मनोहर पवार,सीताराम कच्छावा,राजेंद्र बडगुजर,
राजकुमार कच्छावा,प्रवेश कच्छावा,नवीन सोलंकी भरत दैया,राजेश दैया, ओम प्रकाश दैया,मुरलीधर दैया,मनोज दैया,आशीष सोलंकी,भगवान सोलंकी ने,विजेता उप विजेता ट्रॉफी, एवं अंपायरों को तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथियों का स्वागत पंकज सोलंकी,गणेश दैया,मनोज सोलंकी,अविनाश दैया,केशव दैया, राजन सोलंकी,धोनी दैया, गौतम सोलंकी, देवांग सोलंकी, ने किया। मूलचंद कच्छावा तथा सुनील सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा मैच का आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया।