Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image

राजस्थानी अध्ययन केंद्र विश्वविद्यालयों में खोलने की घोषणा का स्वागत, सभी विश्वविद्यालयों में स्थायी राजस्थानी विभाग खोलने की मांग तेज बीकानेर। राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए राजस्थानी मोट्यार परिषद ने मंगलवार को कोटगेट पर प्रदर्शन कर सरकार एवं राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही परिषद ने मांग की कि केवल अध्ययन केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी भाषा विभाग भी स्थापित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर तक राजस्थानी भाषा में अध्ययन और शोध का अवसर मिल सके। परिषद के डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, डॉ. हरिराम बिश्नोई, हिमांशु टाक, राजेश चौधरी एवं रामावतार उपाध्याय ने कहा कि अध्ययन केंद्र खुलने से राजस्थान की भाषा, साहित्य, संस्कृति, इतिहास एवं लोक परंपराओं पर शोध को नई दिशा मिलेगी। इससे नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से अधिक गहराई से जुड़ सकेगी। परिषद ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी विभाग स्थापित कर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे विद्यार्थियों को बी.ए., एम.ए. और पीएचडी तक की पढ़ाई अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सके। प्रदर्शन के दौरान परिषद ने यह भी मांग उठाई कि राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाए, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मातृभाषा आधारित शिक्षा के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। प्रदर्शन में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, विनोद सारस्वत, प्रशांत जैन, कमल मारु, सुनील बिश्नोई, नारायण प्रजापत, नख्तूचंद, पृथ्वीराज, पपुसिंह, सरजीत सिंह, राजू नाथ, मोहित बिश्नोई, अजय रील, कैलाश जनागल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bikaner, Bikaner | Jul 28, 2026

MORE NEWS

बीकानेर जिले में 
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 
10 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार, 
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 
'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत नाकाबंदी के दौरान 10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, 
3DOL रावला श्रीगंगानगर निवासी राजवीर को किया गिरफ्तार, 
ADSP चक्रवर्ती सिंह व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई, 
थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में नाल पुलिस की सफल कार्रवाई, 
अवैध नशे के कारोबार पर लगातार जारी है पुलिस का शिकंजा।

बीकानेर जिले में नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत नाकाबंदी के दौरान 10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, 3DOL रावला श्रीगंगानगर निवासी राजवीर को किया गिरफ्तार, ADSP चक्रवर्ती सिंह व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई, थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में नाल पुलिस की सफल कार्रवाई, अवैध नशे के कारोबार पर लगातार जारी है पुलिस का शिकंजा।

Bikaner, Bikaner | Jul 28, 2026

बीकानेर ग्रामीण में एनएसयूआई का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी घोषित
कोलायत, बज्जू और गौडू राजकीय महाविद्यालयों की इकाइयों का गठन
रोहित चौहान बने कोलायत विधानसभा अध्यक्ष
शहजाद खान को कोलायत, घनश्याम कालीराणा को बज्जू ब्लॉक की कमान
आकाश पंवार, दिनेश बेनीवाल और अरिहन्त बेनीवाल बने महाविद्यालय अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा बोले—छात्र हितों के लिए नई टीम करेगी मजबूती से काम।
#bikaner #NSUI #Executive_Committee #rajasthan #bikaner_update

बीकानेर ग्रामीण में एनएसयूआई का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी घोषित कोलायत, बज्जू और गौडू राजकीय महाविद्यालयों की इकाइयों का गठन रोहित चौहान बने कोलायत विधानसभा अध्यक्ष शहजाद खान को कोलायत, घनश्याम कालीराणा को बज्जू ब्लॉक की कमान आकाश पंवार, दिनेश बेनीवाल और अरिहन्त बेनीवाल बने महाविद्यालय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा बोले—छात्र हितों के लिए नई टीम करेगी मजबूती से काम। #bikaner #NSUI #Executive_Committee #rajasthan #bikaner_update

Bikaner, Bikaner | Jul 28, 2026

#जसरासर के बीदासरिया स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने की तालाबंदी, धरने पर बैठे ग्रामीण व विद्यार्थी......

#जसरासर के बीदासरिया स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने की तालाबंदी, धरने पर बैठे ग्रामीण व विद्यार्थी......

Bikaner, Bikaner | Jul 28, 2026

'तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे"मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन
बीकानेर के ऐतिहासिक राजरतन बिहारी जी ठाकुर जी मंदिर की सीढ़ियों पर 'तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे"मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन ज्योतिष एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी विष्णु दत्त रंगा जी द्वारा  किया गया।
एवं इसी के साथ कार्य आयोजक संस्था संरक्षक  श्री सुनील दत्त नागल ने बताया  कि रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि पर ओपन मंच सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क परिसर में कलाकारों द्वारा दी जाएगी स्वरांजली ।

'तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे"मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन बीकानेर के ऐतिहासिक राजरतन बिहारी जी ठाकुर जी मंदिर की सीढ़ियों पर 'तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे"मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन ज्योतिष एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी विष्णु दत्त रंगा जी द्वारा किया गया। एवं इसी के साथ कार्य आयोजक संस्था संरक्षक श्री सुनील दत्त नागल ने बताया कि रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि पर ओपन मंच सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क परिसर में कलाकारों द्वारा दी जाएगी स्वरांजली ।

Bikaner, Bikaner | Jul 28, 2026

राजस्थानी अध्ययन केंद्र विश्वविद्यालयों में खोलने की घोषणा का स्वागत, सभी विश्वविद्यालयों में स्थायी राजस्थानी विभाग खोलने की मांग तेज बीकानेर। राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए राजस्थानी मोट्यार परिषद ने मंगलवार को कोटगेट पर प्रदर्शन कर सरकार एवं राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही परिषद ने मांग की कि केवल अध्ययन केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी भाषा विभाग भी स्थापित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर तक राजस्थानी भाषा में अध्ययन और शोध का अवसर मिल सके। परिषद के डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, डॉ. हरिराम बिश्नोई, हिमांशु टाक, राजेश चौधरी एवं रामावतार उपाध्याय ने कहा कि अध्ययन केंद्र खुलने से राजस्थान की भाषा, साहित्य, संस्कृति, इतिहास एवं लोक परंपराओं पर शोध को नई दिशा मिलेगी। इससे नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से अधिक गहराई से जुड़ सकेगी। परिषद ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी विभाग स्थापित कर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे विद्यार्थियों को बी.ए., एम.ए. और पीएचडी तक की पढ़ाई अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सके। प्रदर्शन के दौरान परिषद ने यह भी मांग उठाई कि राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाए, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मातृभाषा आधारित शिक्षा के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। प्रदर्शन में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, विनोद सारस्वत, प्रशांत जैन, कमल मारु, सुनील बिश्नोई, नारायण प्रजापत, नख्तूचंद, पृथ्वीराज, पपुसिंह, सरजीत सिंह, राजू नाथ, मोहित बिश्नोई, अजय रील, कैलाश जनागल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - Bikaner News