विष्णुगढ़: हजारीबाग समाहणालय के समक्ष विष्णुगढ़ के प्रवासी श्रमिकों के प्रति सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ जेबीकेएसएस ने दिया धरना
प्रवासी श्रमिकों के प्रति सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ मंगलवार को जेबीकेएसएस ने हजारीबाग समाहणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इसमें विष्णुगढ़ प्रखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेबीकेएसएस जिलाध्यक्ष सरयू साव ने की। धरना के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों के हित में सात सूत्री मांगों पर आवाज बुलंद किया गया।