विष्णुगढ़: नवादा पंचायत भवन में मईयां सम्मान योजना के आवेदन ऑनलाइन में उमड़ रही भीड़, सर्वर खराब रहने से महिलाएं परेशान
नवादा पंचायत भवन में मईयां सम्मान योजना के आवेदन ऑनलाइन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक आवेदन का ऑनलाइन कराने के लिए महिलाएं मौजूद रहती है। इधर, मंगलवार को भी योजना का आवेदन ऑनलाइन करने के लिए महिलाएं की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन सर्वर की खराबी के कारण प्रज्ञा केन्द्र के संचालक एवं महिलाएं परेशान दिखी।