विष्णुगढ़: चौथा के राजकीय मध्य विद्यालय में नवनिर्मित भवन की दीवारें फटी, ग्रामीणो की शिकायत पर पंचायत समिति सदस्य ने किया निरीक्षण
विष्णुगढ़ के चौथा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कराए जा रहे नवनिर्मित भवन की दीवारें उद्घाटन से पूर्व ही फट गई है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में संवेदक के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने सोमवार को इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य भीखन रविदास को दी। पंचायत समिति सदस्य ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय पहुंचे और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।