विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद को हजारीबाग के लाखे में अपराधियों ने मारी गोली, हुई मौत
विष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद को हजारीबाग के लाखे में मंगलवार की शाम को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक विष्णुगढ़ के सरकारी लकड़ी डिपो के पास भाड़े के मकान में नर्सिंग होम का संचालन करते थे। वे मूल रूप से चतरा जिले के पत्थलगड़ा गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वे हजारीबाग के लाखे में किराए के मकान में रहते थे।