विष्णुगढ़: बरांय में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा श्री विधि से किया गया धनरोपनी का काम, इस विधि से बढ़ेगा उत्पादन
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा कृषोन्नति योजना के तहत प्रखंड के बरांय में सोमवार को श्री विधि से धान की रोपाई की गई। श्री विधि से धनरोपनी का काम बेलाल अंसारी के खेत में किया गया। इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक उमेश कुमार राणा द्वारा किसानों को श्री विधि से धनरोपनी करने पर होने वाले लाभों से अवगत कराया गया।