विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के कुसुंभा में पुलिया धंसने से पत्थर लदा हाइवा तालाब में गिरा, बाल-बाल बचा चालक
नवादा-अलखरी ग्रामीण रोड स्थित कुसुंभा में सोमवार को पुलिया धंसने से पत्थर लदा एक हाइवा तालाब में गिर गया। हादसे में हाइवा का चालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों की मदद से उसे वाहन से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि कुसुंभा से अलखरी तक जर्जर सड़क की मरम्मति का काम कराया जा रहा है। जिसमें कई हाइवा पत्थर ढ़ोने के काम में लगे हुए हैं।