तरहसी: जोगियाही में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, रेल पुलिस कर रही पहचान
Tarhasi, Palamu | Jan 12, 2025 मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जोगियाही में रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने रविवार शाम पांच बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि जोगियाही पुल के समीप रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।