सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में कैडेट्स को दिलाई गई कर्तव्य निर्वहन की शपथ चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल के शंकर मेनन सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में कैडेट्स को रैंक प्रदान कर कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया रहे।