फूलिया कलां: श्री कल्याण राउमावि में आयोजित समर कैंप, जयपुर के कलाकारों ने पेपर मेशे और हस्तशिल्प का दिया प्रशिक्षण
फूलियाकलां के श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने बेकार सामग्री से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर सभी को प्रभावित किया है। शुक्रवार को जयपुर से आए कलाकार वीरेंद्र शर्मा और वंदना चौहान ने बच्चों को पेपर मेशे और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया। बच्चों द्वारा बनाई गई सजावटी और उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।