सहजनवा: पूर्वांचल छात्र महोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1500 से 2000 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
पूर्वांचल छात्र महोत्सव-2026 का पांचवां सीजन लगभग एक माह तक चला। 1500 से 2000 छात्रों ने भाग लेकर शतरंज, काव्य पाठ, गायन, निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान और नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सहयोग से रंगोली, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग भी हुईं। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए। आयोजन में FlyUP Foundation, पूर्वांचल यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और कई सहयोगी संस्थाओं ने भागीदारी निभाई।