टीकमगढ़: बाल विवाह रोकथाम के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
पुलिस अधीक्षक की निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस विभाग के सहयोग से बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यालय में न्यायाधीश सुनीता गोयल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम मौलिक रहे। इस दौरान बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।