टीकमगढ़: पुलिस लाइन ग्राउंड में बच्चों से मुलाकात, एसपी ने दी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड पर खेल रहे बच्चों से मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने बच्चों से खेलो पर शिक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को नशे से दूर रहने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने हेतु समझाइश दी।