टीकमगढ़: गुखरई गांव निवासी व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के गुखरई गांव निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम जुगल किशोर बताया गया है । परिजन ने बताया कि व्यक्ति गांव में ही एक जगह खड़ा हुआ था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।