टीकमगढ़: पठा गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला बालक, पुलिस कर रही जांच
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठा गांव में एक बालक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। बालक का नाम सोनू कुशवाहा बताया गया है। परिजन ने बताया कि बालक कल सुबह से लापता था। आज सुबह बालक अपने ही घर के पीछे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम के बाद शव परिजनों को सोपा गया है।