धनौरा: गजरौला नगर के आशीर्वाद नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
क्षेत्र के अप्सरा खादर गांव निवासी आरिफ ने अपनी पत्नी नगमा को डिलीवरी के लिए गजरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की रात डिलीवरी के दौरान नगमा की अचानक हालत बिगड़ी और कुछ देर में ही मौत भी हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर नगमा के परिवार वालों ने चिकित्सक पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही हंगामा किया।