धनौरा: गजरौला में स्थित एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर नगर में रेलवे ओवरब्रिज की साइड में स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की पूर्वाहन में भर्ती कराया था। महिला की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसकी मौत हो गई उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया जिसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।