धनौरा: गजरौला टेवा फैक्ट्री के सामने एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पर विवाद, बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े गोली मारी
गजरौला में एक पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर टेवा फैक्ट्री के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप की है। गजरौला के मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी चमन पुत्र शीशपाल अपने दो दोस्तों सुमित और प्रशांत के साथ पेट्रोल डलवाने गया था।