गुमला: पंडरिया में गाली-गलौज के विवाद में चाकू से हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Sep 11, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी 40 वर्षीय घनश्याम साहू को दो लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है। घटना के बाद परिजन घायल घनश्याम साहू को तत्काल गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल में घनश्याम साहू ने बताया कि वह ओडिशा में काम करता है और कुछ द