टीकमगढ़: एसपी कार्यालय और जिले के विभिन्न थानों में जनसुनवाई आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश अनुसार जिला मुख्यालय पर एसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।