टीकमगढ़: टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ने बरीघाट फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, स्टॉप डैम के गेट बंद कर जल संग्रहण किया जाएगा
मंगलवार को नगरपाल का अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने पार्थ की टीम के साथ बरीघाट फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बरीघाट स्टॉप डेम पर जल स्थिति की जांच की। साथ ही इंटेक वेल में लगी वर्टिकल टरबाइन मोटर और क्लियर वॉटर टैंक की सेंट्रीफ्यूगल होरिजेंटल मोटरो की कार्यप्रणाली देखी।