टीकमगढ़: टीकमगढ़ के अंबेडकर चौराहे पर ई-रिक्शा रोककर पति-पत्नी पर आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ अंबेडकर चौराहे पर पति-पत्नी के साथ मारपीट हुई है। घायलो के नाम उमेश पूजा बताए गए हैं जो जतारा के निवासी हैं। परिजन ने बताया कि दोनों पति पत्नी बस से टीकमगढ़ बस स्टैंड पहुंचे और फिर ई रिक्शा से बैठकर जैसे ही अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे तो गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों ने ई रिक्शा रोककर पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पति पत्नी के साथ मारपीट कर दी।