टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को चिन्हित किया गया। जिसकी पहचान जितेंद्र अहिरवार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को 315 बोर के कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।