टीकमगढ़: सीमंधर जिनालय में बाल युवा संस्कार शिविर का हुआ आयोजन, 18 मई तक चलेगा प्रशिक्षण
टीकमगढ़ के छोटी देवी स्थित सीमंधर जिनालय में 23 वा बाल एवं युवा शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों के मार्गदर्शन में18 मई तक यह आध्यात्मिक प्रशिक्षण चलेगा। मंगलवार को शिविर का उद्घाटन जैन ध्वज फहराकर किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भगवान के मंगल गीतों पर नृत्य कर विभिन्न प्रस्तुतिया दी।