थरथरी: आवास प्लस 2024: बेलक्षी में प्रतीक्षा सूची को लेकर हंगामा, हसनी में 1363 लाभुकों का अनुमोदन
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 के लाभुकों के नामों के अनुमोदन को लेकर सोमवार को हसनी और बेलक्षी पंचायत में आमसभा हुई। हसनी पंचायत में एससी के 447, एसटी के 10 और सामान्य वर्ग के 906 समेत कुल 1363 लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया गया। पंचायत भवन दयालपुर में आयोजित सभा की अध्यक्षता मुखिया भारत भूषण सिंह उर्फ वीरू ने की। आवास सहायक कल्पना