कुंडा: बाबा अवधेश्वरनाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवार की तैयारियां जोरों पर
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर कुंडा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार शाम 5 बजे एसडीएम अजय कुमार यादव ने शाहपुर स्थित बाबा अवधेश्वरनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर में रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की का