जमुई शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को रात 10 बजे तक दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बच्चों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। वहीं, त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस थी।