उज्जैन: 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत गूंजा 'वंदे मातरम्', देशभक्ति के रंग में रंगा शहर 🇮🇳🎶
'वंदे मातरम्' की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 25 सितंबर को पूरे देश में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत उज्जैन के पिपलीनाका (मारुतिगंज) स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी सुबह 11 बजे 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गान हुआ। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बता दें कि इस देशव्यापी आयोजन में एक करोड़ से अधिक लोगों ने सहभागिता की है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी दावा किया जा रहा है।
#VandeMataram #UjjainNews #NamamiBharatam #VidyaBharati #NationalSong GuinnessWorldRecord MPNews